रविवार, अप्रैल 7, 2024
होमeducationJain Dharm GK Question| जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न

Jain Dharm GK Question| जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न

जैन धर्म (jain dharm)से संबंधित प्रश्न उत्तर को जानने से पहले थोड़ी चर्चा जैन धर्म से जुड़े प्रमुख बिंदुओं और तथ्यों की । जैनधर्म के संस्थापक ऋषभदेव थे । वही जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भी थे । जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर हुए हैं जिनमें से 23 वें तीर्थंकर आचार्य पार्श्वनाथ एवं 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर थे । जैन धर्म सम्यक दर्शन , सम्यक ज्ञान और सम्यक आचरण की बात कहता है । साथ ही सत्य , अहिंसा,अस्तेय,अपरिग्रह,ब्रह्मचर्य पर जोड़ दिया है । जैन धर्म में ईश्वर और आत्मा की मान्यता लगभग नहीं है । लेकिन पुनर्जन्म और कर्म के रहस्यों की मान्यता है ।

जैन धर्म (jain dharm) भारत के कुछ प्रमुख धर्मों में से एक है । इस देश में भले ही इस धर्म को मानने वालों की संख्या बहुत कम हो लेकिन देश के विकास में जैन धर्म को मानने वालों लोगों का बहुत योगदान है । जैन समाज ने कभी भी न तो भेदभाव का रोना रोया है न ही किसी से अपने उत्थान के लिए प्रयास करने की विनती की है । बहुत ही सीमित संख्या में विद्यमान इस समाज के लोगों ने भारत देश के लिए जो किया है वो किसी मिसाल से कम नहीं है ।

आइए जैन धर्म से जुड़े जीके प्रश्नों से पहले जानते हैं जैन धर्म से जुड़े प्रमुख तथ्यों के विषय में .. आइए जानते हैं जैनधर्म से जुड़े विभिन्न तथ्यों को एक प्रश्न-उतर के रूप में ।

jain dharmgk

Jain Dharm GK

जैन धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: ऋषभदेव

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर: ऋषभदेव

जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर का क्या नाम है?
उत्तर: पार्श्वनाथ

पार्श्वनाथ किसके पुत्र थे?
उत्तर: काशी के इक्ष्वाकु राजा अश्वसेन

पार्श्वनाथ ने क्या शिक्षा दी थी?
हिंसा न करना, सदा सत्य बोलना, चोरी न करना, सम्पत्ति न रखना

महावीर स्वामी जैन धर्म के कौन-से तीर्थंकर थे?
उत्तर: 24वें तीर्थंकर

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर का क्या नाम है?
उत्तर: महावीर स्वामी

जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर का क्या नाम है?
उत्तर: महावीर स्वामी

महावीर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 540 बी. सी.

महावीर स्वामी का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर: कुण्डग्राम, वैशाली

महावीर स्वामी के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: वर्द्धमान

महावीर स्वामी के पिता जी का नाम क्या था?
उत्तर: सिद्धार्थ

महावीर स्वामी के पिता का क्या काम था?
उत्तर: ज्ञातृक कुल के सरदार

महावीर स्वामी की माता जी का नाम क्या था?
उत्तर: त्रिशला

महावीर स्वामी की माता कौन थी?
उत्तर: लिच्छवि राजा चेटक की बहन

महावीर स्वामी की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर: यशोदा

महावीर स्वामी की पुत्री का नाम क्या था? – उत्तर: अनोज्जा प्रियदर्शनी

महावीर स्वामी के भाई का नाम क्या था?
उत्तर: नंदिवर्धन

महावीर स्वामी ने कितने वर्ष की आयु में सन्यास स्वीकारा था?
उत्तर: 30 वर्ष में

कितने साल बाद महावीर स्वामी को सम्पूर्ण ज्ञान का बोध हुआ?
उत्तर: 12 वर्ष बाद

महावीर स्वामी ने सन्यास लेने के दौरान किस स्थान पर तपस्या की थी?
उत्तर: जृम्भिक के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर

महावीर स्वामी को औऱ किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर: जिन, अर्हत औऱ निर्ग्रन्थ (बंधन मुक्त )

महावीर स्वामी के अनुयायियों को क्या कहा जाता है?
उत्तर: निग्रंथ

महावीर स्वामी के प्रथम अनुयायी कौन बने?
उत्तर: जामिल(उनके दामाद)

प्रथम जैन भिक्षुणी कौन थी?
उत्तर: दधिवाहन की पुत्री चम्पा

महावीर स्वामी ने अपना पहला उपदेश किस भाषा में दिया था?
उत्तर: प्राकृत

कौन सा अकेला ऐसा गन्धर्व था, जो महावीर स्वामी की मृत्यु के बाद भी जीवित रहा?
उत्तर: आर्य सुधर्मा

महावीर स्वामी के भिक्षुणी संघ की प्रधान का क्या नाम था?
उत्तर: चन्दना

जैन तीर्थकारों में ऋषभदेव का प्रतीक चिह्न क्या था?
उत्तर: सांड

जैन तीर्थकारों में महावीर स्वामी का प्रतीक चिह्न क्या था?
उत्तर: सिंह

किस जैन तीर्थंकर को भगवान श्री कृष्ण का संबंधी कहा जाता है?
उत्तर: अऱिष्टनेमि

जैन धर्म के दो संप्रदाय कौन-कौन से हैं?
उत्तर: श्वेताम्बर औऱ दिगम्बर

श्वेताम्बर शिष्य किसके थे औऱ कौन थे?
उत्तर: श्वेताम्बर यानि सफेद वस्त्र पहनने वाले, स्थूलभद्र के शिष्य

दिगम्बर किसके शिष्य थे औऱ कौन थे?
उत्तर: दिगम्बर यानि नग्न, भद्रबाहु के शिष्य

किस धर्म में ईश्वर को मान्यता नहीं दी गई है?
उत्तर: जैन धर्म

किस धर्म में आत्मा को मान्यता दी गई है?
उत्तर: जैन धर्म

महावीर स्वामी किसमें विश्वास करते थे?
उत्तर: कर्मवाद और पुर्नजन्म में

जैन धर्म के त्रिरत्न क्या हैं?
उत्तर : सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान, सम्यक् आचरण

त्रिरत्न के पांच व्रत कौन से हैं?
उत्तर: अंहिसा, सत्य वचन, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रहाचर्य

गोमतेश्वर की मूर्ति किसने बनवाई?
उत्तर: मैसूर और कर्नाटक के गंग वंश के मंत्रियों ने,

खजुराहों में जैन मंदिर किसने बनवाएं?
उत्तर: चंदेल शासकों

मौर्य युग में जैन धर्म का प्रमुख केंद्र क्या था?
उत्तर: मथुरा

जैन धर्म को मनाने वाले प्रमुख राजा कौन थे?
उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य, चंदेल शासक, कलिंग नरेश खारवेल, वंदराजा, उदयिन, अमोघवर्ष

जैन धर्म के सप्तभंगी ज्ञान के अन्य क्या-क्या नाम है?
उत्तर: अनेकांतवाद औऱ स्यादवाद

जैन तीर्थंकारों की जीवनी का क्या नाम है औऱ उसे किसने रचित किया है?
उत्तर: कल्पसूत्र,भद्रबाहु ने

जैन धर्म ने अपने आध्यात्मिक विचारों को कहां से ग्रहण किया है?
उत्तर: सांख्य दर्शन

महावीर स्वामी की मृत्यु किस आय़ु में हुई थी?
उत्तर: 72 वर्ष

महावीर स्वामी की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर: 468 ईसा पूर्व

महावीर स्वामी की मृत्यु कहां हुई थी?
उत्तर: पावापुरी, राजगीर (बिहार)

महावीर स्वामी को निर्वाण कहां प्राप्त हुआ था?
उत्तर: मल्लराजा सृस्तिपाल के महल में

कैसा लगा आपको जैन धर्म (jain dharm) से संबंधित यह सामान्य ज्ञान प्रश्नोंतरी ? इसे और अधिक उपयोगी और सारगर्भित बनाने के लिए अपने विचार नीचे कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखिए ।

बने रहिए विचारक्रान्ति के साथ । आपका आने वाला समय शुभ हो इसी शुभकामना के साथ अगले आर्टिकल तक के लिए

Khushboo
Khushboohttp://vicharkranit.com
मैं हूँ खुशबू ! 5 से अधिक वर्षों का कंटेन्ट लिखने का अनुभव है । सही और नई चीजों के बारे में लिखना अच्छा लगता है । contact me - [email protected] and Follow me @
आपके के लिए कुछ Articles :-

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

नवीनतम पोस्ट