सोमवार, अप्रैल 8, 2024
होमeducationइस्लाम धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

इस्लाम धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

इस्लाम धर्म की स्थापना हजरत मुहम्मद साहब के द्वारा की गई थी । इस्लाम देश और दुनियाँ के कुछ प्रमुख धर्मों में से है । भारत में भी इस धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है । कभी कभार कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं । इसलिए इन तथ्यों को जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है ।


इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: हजरत मुहम्मद साहब

हजरत मुहम्मद साहब का जन्म किस ई० में हुआ था?
उत्तर: 570 ई० में

हजरत मुहम्मद साहब का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर:मक्का (कुरैश कबीले)

हजरत मुहम्मद साहब के पिता का नाम क्या था?
उत्तर: अब्दुल्ला

मुहम्मद साहब की माता का नाम क्या था?
उत्तर: अमीना

मुहम्मद साहब का पालन पोषण किसने किया था?
उत्तर: अबू तालिब (हजरत मोहम्मद साहब के चाचा थे अबू तालिब )

हजरत मुहम्मद को किस ई० में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई?
उत्तर: 610 ई० में

मुस्लिम संवत् क्या होती है?
उत्तर: पैगंबर की मक्का से मदीना की यात्रा (24 सितंबर 622 ईसवी)

मुहम्मद साहब की शादी 25 वर्ष की अवस्था में किसके साथ हुई थी?
उत्तर: खदीजा (नामक विधवा स्त्री से )

मुहम्मद की पुत्री का नाम क्या था?
उत्तर:फातिमा

मुहम्मद के दामाद का नाम क्या था?
उत्तर: अली हुसैन

देवदूत जिब्राईल ने पैगंबर मुहम्मद साहब को कुरान किस भाषा में संप्रेषित की?
उत्तर: अरबी भाषा

कुरान किसका पवित्र ग्रंथ है?
उत्तर: इस्लाम धर्म

कुरान में कितने अध्याय हैं?
उत्तर: 114 अध्याय

कुरान में कितने पद्य हैं?
6360

हजरत मुहम्म साहब की मृत्यु किस ई० में हुई?
उत्तर: 8 जून 632 ई०

मुहम्मद साहब को कहां दफनाया गया?
उत्तर: मदीना

मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम कितने भागों में विभक्त हो गया ?
उत्तर: दो भागों में (शिया तथा सुन्नी । वैसे जानकार भारत में इसके 72 फिरके के होने की बात करते हैं। )

सुन्नी कौन होते हैं?
उत्तर: जो सुन्नत में विश्वास करते हैं ।

शिया कौन होते हैं?
उत्तर: जो मुहम्मद के दामाद अली की शिक्षाओं को मानते हैं

सर्वप्रथम मुहम्मद साहब का जीवन चरित किसने लिखा?
उत्तर: इब्न इसाक

पैगंबर मुहम्मद के उत्तराधिकारी कौन कहलाए?
उत्तर: खलीफा

मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर कौन सा पर्व मनाया जाता है?
उत्तर: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन किनके जरिए हुआ?
उत्तर: अरब व्यापारियों के जरिए (जो भारत के तटीय प्रदेशों गुजरात और मलाबार-केरला में व्यापार करने आते थे । गुजरात में बरवाड़ा मस्जिद का निर्माण इन व्यापारियों के लिए लगभग 623 ईस्वी सन के पहले हो चुका था । )

712 ई० में अरबों ने किसे जीत लिया था?
उत्तर: सिंध को

टिप्पणी – (मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों ने सिंध के अंतिम हिन्दू राजा – राजा दहिर को हराया था ।)

सबसे पहले किस भाग में इस्लाम एक महत्वपूर्ण धर्म बना?
उत्तर: भारत में

इस्लाम धर्म के खलीफा का पद कब तक रहा?
उत्तर:3 मार्च 1924 ई०

1924 ई० में किस शासक ने इसे समाप्त कर दिया था?
उत्तर: तुर्की के शासक मुस्तफा कमाल पाशा ने (कमाल पाशा को एक सुधारक के रूप में देखा जाता है और उसे अतातुर्क के नाम से संबोधित कर सम्मान दिया जाता है । )

नमाज के दौरान मुस्लिम किस ओर मुख करके खड़े होते हैं?
उत्तर: मक्का की ओर, पश्चिम दिशा (किबला)

इस लेख में संसोधन हेतु सुझाव तथा इसे अधिक उपयोगी बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण विचार नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिख कर जरूर भेजें । हमसे जुडने के लिए हमारे email id :- [email protected] पर हमसे संपर्क करें । विचारक्रान्ति वेबसाईट पर आपका सदैव स्वागत है ।

Khushboo
Khushboohttp://vicharkranit.com
मैं हूँ खुशबू ! 5 से अधिक वर्षों का कंटेन्ट लिखने का अनुभव है । सही और नई चीजों के बारे में लिखना अच्छा लगता है । contact me - [email protected] and Follow me @
आपके के लिए कुछ Articles :-

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

नवीनतम पोस्ट