दोस्त विचारक्रान्ति डॉट कॉम के इस सामान्य ज्ञान संबंधित (gk question related ) आर्टिकल में आप इतिहास के मशहूर नायक सिकंदर महान के बारे में जान पाएंगे । हमने आपके लिए नीचे कुछ मुख्य तथ्यों को रखने के अतिरिक्त सिकंदर से जुड़े विभिन्न तथ्यों को प्रश्न उतर के रूप में प्रस्तुत किए । जो आप के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी साथ ही इस आर्टिकल पर आपके सुझाव एवं विचार का हमें इंतजार रहेगा ।
सिकंदर जिसे पश्चिम में अलेक्जेंडर द ग्रेट और कुछ लोग जिसके नाम का उच्चारण हिंदी में अलक्षेंद्र नाम से करते हैं एक ग्रीक सम्राट था। सिकंदर का जन्म 356 BC में मैसोडोनिया या मकदूनिया में हुआ था । उसके पिता का नाम फिलिप- II (फिलिप द्वितीय) था । Alexander की ताजपोशी उनके पिता Philip II की मौत के बाद की गई थी तब सिकंदर की उम्र महज 20 साल थी।
सिकंदर महान दार्शनिक अरस्तु का शिष्य था । वह एक कुशल शासक के साथ युद्ध नीतियों का अच्छा जानकार और एक महान सेनापति भी था।
अपने तथाकथित विश्व विजय अभियान के क्रम में वह भारत तक भी पहुंचा था जहां राजा पोरस और स्थानीय निवासियों के मजबूत प्रतिकार के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। अपने विजय के क्रम में वह भारत में घायल भी हो गए जिसकी परिणति हुई कि वह अपने राजधानी पहुंचने से पहले ही परलोक सिधार गया ।
अपने विजय अभियान के क्रम में वह मिस्र मेसोपोटामिया सीरिया ईरान के बाद एशिया माइनर पर कब्जा कर लेने में सफल हुआ। सिकंदर के प्रिय घोड़ा का नाम बऊफेकला था । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अलेक्जेंडर द ग्रेट, या सिकंदर से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए उसके बारे में जानना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है ।
सिकंदर से संबंधित प्रश्न उतर
प्रश्न-सिकंदर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर- 356 ईसा पूर्व
प्रश्न- सिकंदर के पिता का क्या नाम था?
उत्तर-फिलिप
प्रश्न- फिलिप किस राज्य का शासक बना?
उत्तर- मकदूनिया
प्रश्न- फिलिप कब मकदूनिया का शासक बना?
उत्तर- 359 ईसा पूर्व
प्रश्न- फिलिप की हत्या कब की गई?
उत्तर- 329 ईसा पूर्व
प्रश्न- सिकंदर किसका शिष्य था?
उत्तर- अरस्तू
प्रश्न- सिकंदर ने भारत विजय का अभियान कब शुरू किया?
उत्तर- 326 ईसा पूर्व
प्रश्न- सिकंदर के सेनापति का क्या नाम था?
उत्तर- सेल्यूकस निकेटर
प्रश्न- सिकंदर का जल सेनापति कौन था?
उत्तर- निर्याकस
प्रश्न- सिकंदर ने पंजाब के किस शासक के साथ युद्ध किया?
उत्तर- पोरस
प्रश्न- सिकंदर और पोरस के युद्ध को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- हाईडेस्पीज या झेलम का युद्ध
प्रश्न- सिकंदर की सेना ने किस नदी को पार करने से इंकार कर दिया?
उत्तर- व्यास नदी (वो व्यास नदी के पश्चिमी तट से लौट गए )
प्रश्न- सिकंदर भारत से कब और कैसे भारत लौटा?
उत्तर- स्थल मार्ग द्वारा 325 ईसा पूर्व
प्रश्न- सिकंदर की मृत्यु कहां पर हुई थी?
उत्तर- बेबीलोन
प्रश्न- सिकंदर की मृत्यु किस वर्ष में हुई?
उत्तर- 323 ईसा पूर्व
प्रश्न- मृत्यु के समय सिकंदर की अवस्था क्या थी?
उत्तर- 33 वर्ष
प्रश्न – सिकंदर के प्रिय अश्व का नाम क्या था ?
उतर – बऊफेकला
Video on Alexander Quiz
इस लेख में संसोधन हेतु सुझाव तथा इसे अधिक उपयोगी बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण विचार नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिख कर जरूर भेजें । हमसे जुडने के लिए हमारे email id :- [email protected] पर हमसे संपर्क करें । विचारक्रान्ति वेबसाईट पर आपका सदैव स्वागत है ।